मिर्जापुर, दिसम्बर 6 -- मिर्जापुर, संवाददाता । डीएम पवन कुमार गंगवार के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी वि/रा अजय कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खान अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने शुक्रवार की रात्रि में जिले में उपखनिजों के अवैध खनन/ परिवहन व ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध औचक जॉच की। इस दौरान खनन विभाग की टीम ने अवैध ढंग से खनिज का परिवहन करने पर 17 वाहनों पर आनलाईन चालान कर छह लाख 68 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं तीन वाहनों को मण्डी समिति एवं 03 वाहनों को थाना अदलहाट में खड़ा करा के सीज कर दिए। इनसे 4.50 लाख जुर्माना वसूला जाएगा। इन वाहनों पर नियमानुसार देय खनिज की रायल्टी, खनिमुख मूल्य एवं आरोपित शास्ति की वसूली के अतिरिक्त उपखनिजों का ओवरलोड परिवहन किया जा रहा था। वाहनों में परिवहन प्रपत्र जारी करने वाले क्रेशर प्लांट स्वामियों से भी प्रति वाहन पां...