अररिया, मार्च 27 -- अररिया, संवाददाता बालू और मिट्टी के कथित अवैध उत्खनन की रोक थाम के लिए जिला खनन विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। इसी क्रम में खान निरीक्षक ने गुरुवार को तीन ट्रेक्टर को जब्त किया। साथ ही आर्थिक दंड भी लगाया।दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को फारबिसगंज अंचल में बेलाही पंचायत अंतर्गत भदेश्वर नहर के पास दो ट्रैक्टर को अवैध बालू परिवहन के क्रम में जब्त कर फारबिसगंज थाना में सुरक्षित रख दिया गया। वहीं छापेमारी के दौरान अररिया अंचल अन्तर्गत गैयारी के समीप एक ट्रैक्टर को अवैध बालू परिवहन के क्रम में जब्त कर नगर थाना के हवाले कर दिया गया। सभी तीनों ट्रैक्टर पर कुल मिला कर 3.21 लाख रुपया दण्ड अधिरोपित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.