बरेली, अप्रैल 25 -- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बरेली में पुलिस-प्रशासनिक और सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मामलों में किसानों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए और न ही क्रय केंद्रों पर किसानों से कोई वसूली हो। यदि ऐसा होता है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। कहा कि किसी भी अधिकारी के पास यदि कोई व्यक्ति समस्या लेकर आता है तो उसका समाधान करें और यदि न हो तो पर्याप्त कारण बताएं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को बरेली दौरे पर थे। उन्होंने सबसे पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम को संबोधित किया, इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह भी पढ़ें- शाहबाद, मिलक और सदर के पू...