रामपुर, मई 16 -- रामपुर। जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए शुक्रवार देर रात उप संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने रामपुर-स्वार मार्ग पर विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान चार वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि संबंधित वाहन मालिकों पर कुल 2 लाख 98 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कारवाई के दौरान एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने दो डंपरों को ओवरलोडिंग के चलते सीज किया। वहीं, दो पुराने बॉडी वाले ट्रकों को भी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीज करते हुए थाना गंज मंडी चौकी में खड़ा कराया गया। यह भी पढ़ें- पट्टों की जांच कराए जाने की मांग वहीं, पीटीओ होरीलाल वर्मा की टीम ने चेकिंग के दौरान तीन डंपरों को सीज कर स्वार थाने में खड़ा कर दिया। इस दौरान करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाय...