अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाई जाए रोक : डीएम
पीलीभीत, मई 26 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि जिले की प्रत्येक तहसील में दुर्घटना संभावित प्रमुख स्थलों को चिन्हित कर उनके लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई की जाए। कस्बा अमरिया और जहानाबाद बाईपास पर खराब प्रकाश व्यवस्था को जल्द ठीक कराने के लिए एनएचएआई के साइट इंजीनियर को निर्देश दिए गए। नवनिर्मित आसाम चौराहा फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण को रोकने और पूर्व में स्थापित पुलिस चौकी के लिए नए स्थान का चयन कर पुलिस चौकी निर्माण की कार्यवाही की जाए। जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के सुधारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई एवं अन्य संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.