कन्नौज, अप्रैल 13 -- कन्नौज। जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग की गई। मुख्य सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई, जिसमें खास तौर पर ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को चिन्हित किया गया। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे चालकों के चालान काटे और उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही, वाहन चालकों को यातायात नियमों और निर्धारित मानकों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए लगाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.