पलामू, मार्च 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त समीरा एस ने शनिवार को समाहरणालय में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक कर अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खनन से जुड़ी सभी गतिविधियां निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हों, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस, परिवहन व खनन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने, चेकपोस्टों पर सघन जांच करने तथा खनन स्थलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए और वन विभाग, पुलिस व अंचल प्रशासन आपसी समन्वय के साथ निगरानी करें। बैठक में डीसी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने अवैध खनन व परिवहन के...