पलामू, जुलाई 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खनन से जुड़ी सभी गतिविधियां निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हों, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस, परिवहन व खनन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने, चेकपोस्टों पर सघन जांच करने तथा खनन स्थलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया。

बैठक के मुख्य बिंदु उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए और वन विभाग, पुलिस व अंचल प्रशासन आपसी समन्वय के साथ निगरानी करें। डीएमओ को ब्लास्टिंग के समय तय सभी मानकों का पालन कराने का निर्देश दिया ताकि किसी भी परिस्थिति में पत्थ...