मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुरौल। बूढ़ी गंडक नदी के ढाब से बुधवार को पुलिस ने सफेद बालू लोड ट्रैक्टर पकड़ा है। पुलिस को देखते ही चालक फरार हो गया। जिला खनन निरीक्षक एवं मुरौल ओपी पुलिस की कार्रवाई से अवैध बालू खनन माफिया में हड़कंप मच गया। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि सफेद बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया है। मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक एवं मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन : सफेद बालू लोड ट्रैक्टर को पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...