उरई, जून 24 -- उरई। संवाददाता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीम ने तहसील कालपी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त शिकंजा कसा है। टीम द्वारा भेड़ी-04 स्थित रवि प्रताप कॉन्ट्रैक्टर के खनन पट्टे पर औचक निरीक्षण किया गया, जहां जांच के दौरान निर्धारित पट्टा क्षेत्र की सीमा से बाहर अवैध रूप से खनन कार्य संचालित होता पाया गया।निरीक्षण के दौरान मौके पर दो पोकलैंड मशीनें अवैध खनन कार्य में संलिप्त मिलीं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।जांच में यह भी पाया गया कि पट्टाधारक के साथ सरफराज खान उर्फ सोले खां एवं जावेद हबीब भी उक्त अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त थे तथा मौके पर उनकी भूमिका सामने आई। ...