किशनगंज, अगस्त 30 -- किशनगंज। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार खनन विभाग द्वारा दिये गये लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के साथ अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध जिला खनन कार्यालय किशनगंज द्वारा संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुये पुलिस बल के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की गई है । सहायक निदेशक खान एवं भूतत्व द्वारा बताया कि इसी क्रम में माह अगस्त 2026 में 90 छापेमारी करते हुये अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कृत कार्रवाई में 05 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 10 प्राथमिकी दर्ज की गई है। माह अगस्त में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त 37 वाहनों को जप्त करते हुए कुल-140.55 लाख दण्ड अधिरोपित किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के मामले में अगस्त माह में 10 प्राथमिक, 5 गिरफ्तार औ...