अररिया, अप्रैल 9 -- अररिया, संवाददाता अवैध बालू मिट्टी के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध की गयी छापेमारी के दौरान खान निरीक्षक ने नरपतगंज अंचल अन्तर्गत 01 ट्रैक्टर को अवैध बालू परिवहन के क्रम में जब्त कर नरपतगंज थाना में अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए सुरक्षार्थ रखा गया है। उक्त ट्रैक्टर पर 1.05 लाख रूपये का दण्ड अधिरोपित किया गया है। निदेशानुसार खान निरीक्षक के द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध लगातार जिला अन्तर्गत छापेमारी की जा रही है। जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया कि आगे भी अवैध खनन / परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने हेतु अवैध खननकत्र्ता / परिवहनकत्र्ता के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। इससे पूर्व 26 मार्च को छापेमारी के क्रम में खान निरीक्षक द्वारा फारबिसगंज अंचल अन्तर्गत भदेश्वर नहर बेलाही पंचायत के पास 02 ट्रैक्टर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.