सोनभद्र, दिसम्बर 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक हुई। इस दौरान अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रभावी नियंत्रण करने और गठित टीमों को नियमित निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डीएम बीएन सिंह ने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जायें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए गठित टीम द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाये और अवैध परिवहन व खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि बालू, गिट्टी से सम्बन्धित जो पट्टे समाप्त हो गये है और उनका संचालन नहीं हो रहा है, उन पट्टों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.