बाराबंकी, मार्च 16 -- बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में राजस्व, प्रवर्तन एवं कर व करेत्तर से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति, प्रवर्तन कार्यवाहियों तथा भूमि अर्जन से जुड़े प्रमुख प्रोजेक्टों की विस्तृत समीक्षा की। प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में अवैध खनन एवं अनुमति से अधिक खनन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही शहर एवं नगरीय क्षेत्रों के आसपास अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई जाए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने श्रम विभाग को नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.