भदोही, अप्रैल 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अवैध क्लीनिक संचालन की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग की सख्ती बढ़ गई है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने सरईराजपुतानी स्थित एक क्लीनिक में निरीक्षण के दौरान अस्पताल को सीज किया। साथ ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश चिकित्सा अधीक्षक गोपीगंज को दिया है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि ज्ञानपुर के सरईराजपुतानी के पास एक क्लीनिक को फर्जी तरीके से संचालित करने की शिकायत मिली थी। मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरू हुआ। सीएमओ और उप जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानपुर ने संयुक्त रूप से गुरुवार को उक्त क्लीनिक में जांच की। इस दौरान पता चला कि क्लीनिक का पंजीयन नहीं हुआ है। वहीं डॉक्टर के पास डिग्री भी नहीं मिली। दो मरीज क्लीनिक में भर्ती मिले। इससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। जांच में यह भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.