अवैध क्लीनिक में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा
फतेहपुर, मई 25 -- धाता, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के भूला मोड़ के पास संचालित एक निजी क्लीनिक में डिलीवरी के दौरान सोमवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने क्लीनिक संचालकों पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।धाता क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार प्रजापति अपनी पत्नी सविता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर भूला मोड़ स्थित एक क्लीनिक लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद महिला का उपचार शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। आरोप है कि समय रहते ठीक ढंग से इलाज न मिलने से सविता देवी और नवजात बच्ची दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.