अवैध क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप पर केस
भदोही, मार्च 29 -- भदोही, संवाददाता। झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। इसी कड़ी में सुरियावां थाने में अधीक्षक ने एक फर्जी क्लीनिक संचालित करने वाले झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके कारण संबंधित में अफरा-तफरी का आलम है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां के अधीक्षक डा. अभिषेक नाग ने बताया कि डा.सुनील कुमार द्वारा बदलीपुर नहर के पास बिना मान्यता के ही क्लीनिक संचालित किया जा रहा था। मामले की शिकायत सीएमओ से किया गया था। प्रकरण की जांच में सामने आया कि झोलाछाप उसे संचालित कर रहा था। अस्पताल से संबंधित कोई कागजात ना पेश करने के कारण तहरीर दिया गया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने डा. सुनील कुमार निवासी बदलीपुर, सुरियावां के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 210, 211, 318 और इंडियन मेडिकल एक्ट काउंसिल एक्ट 1956 की धाराओं15 (...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.