देवरिया, जनवरी 2 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को नगर के रुद्रपुर स्टैंड स्थित क्लीनिक की जांच करने पहुंची। क्लीनिक बन्द मिलने पर संचालक के नाम नोटिस देकर 10 दिन में अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है। जयनगर के रहने वाले मुकेश कुमार ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया है कि टैक्सी स्टैंड के निकट एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक चलाई जा रही है। चिकित्सक के पास कोई डिग्री नहीं है। सीएमओ ने इसकी जांच महेन के प्रभारी चिकित्साधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता को सौंपी। जांच अधिकारी डॉ गुप्ता शाम को जांच करने तो क्लीनिक बन्द मिली। जांच अधिकारी ने बताया कि क्लीनिक बन्द मिली है। संचालक को नोटिस देकर क्लीनिक के अभिलेख मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...