मोतिहारी, अप्रैल 29 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। अवैध नर्सिंग होम ,पैथोलॉजी , क्लिनिक सहित अल्ट्रासाउंड के विरुद्ध चल रही छापेमारी और अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम ने 24 घंटा के अन्दर देने के निर्देश दिया है। साथ ही निर्देश दिया है कि की जा रही छापेमारी और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट हर रोज सीएस, डीएम कार्यकाल को देंगे। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को भी निर्देश जारी किया गया है कि प्रतिदिन छापेमारी और कार्रवाई की रिपोर्ट देंगे। बताते हैं कि डीएम के इस निर्देश के बाद प्रभारी सीएस और डीपीएम के द्वारा सभी चिकित्सा प्रभारी को डीएम का निर्देश भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- 25 सीओ व पांच राजस्व अधिकारी पर एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड अब बायोमेट्रिक सिस्टम से बनेगी हाजिरी : विभागीय सूत्र के अनुसार डीएम ने यह निर्देश जारी किया है क...