अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, एक सील
रामपुर, मई 16 -- शाहबाद। शनिवार को स्वास्थ्य महकमे की टीम ने नगर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध क्लीनिक और झोलाछापों की दुकानों पर छापे मारे। डा. देवेश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने कई क्लीनिकों की जांच कर अभिलेखों का सत्यापन किया। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान नगर में संचालित असलम क्लीनिक पर आवश्यक पंजीकरण और अन्य दस्तावेज नहीं मिले। मानकों का पालन न होने पर टीम ने क्लीनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही अन्य अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। कई जगह संचालक ताले लगाकर फरार हो गए। बताया कि बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से केवल पंजीकृत चिकित्सकों से ही उपचार कराने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.