रांची, सितम्बर 12 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में खनन विभाग की टास्क फोर्स की टीम ने शनिवार को चुटुपालू घाटी के खिराबेरा में अवैध क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई की।

अवैध क्रशरों की जांच टीम ने डेढ़ दर्जन से अधिक क्रशरों की जांच की, जिसमें 11 को ध्वस्त और आठ को सील कर दिया गया। संयुक्त जांच के दौरान क्रशर और पत्थर खनन इकाइयों के संचालकों से खनन पट्टा, अनुज्ञप्ति और अन्य वैधानिक अनुमतियां मांगी गईं, लेकिन कोई भी संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के अरुण कुमार राय बनाम झारखंड स्टेट एवं अन्य मामले में छह अगस्त 2026 को पारित आदेश और खान एवं भूतत्व विभाग के 20 अगस्त 2026 के आदेश के आलोक में की गई। जांच समिति ने क्षेत्र की खनन और क्रशर इकाइयों का भौतिक सत्यापन भी किया।

ध्वस्त और सील किए ...