धनबाद, मई 8 -- बीसीसीएल, सीआईएसएफ व बाघमारा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कोयला लोड एक मिनी हाइवा व एक ट्रक को जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने मिनी हाइवा वाहन चालक को पुलिस हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि गुरुवार को बीसीसीएल प्रबंधन को गुप्त सुचना मिली थी कि माटीगढ़-केशरगढ़ जाने वाले मार्ग पर से अवैध कोयला लोड वाहन निकल रहा है। इस सूचना के बाद स्थानीय प्रबंधन, सीआईएसएफ व बाघमारा पुलिस की एक संयुक्त टीम केशरगढ़ मार्ग के माटीगढ़ कॉलोनी के समीप दो वाहनों को जब्त किया। इस दौरान मिनी हाइवा वाहन के चालक को सीआईएसएफ बल ने पकड़कर बाघमारा पुलिस को सौंप दिया, परंतु ट्रक चालक भागने में सफल रहा। उक्त वाहनों में अवैध कोयला लोड होने की बात कही जा रही है। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर थाना ले आई है। इस संबंध में ...