नवादा, अप्रैल 19 -- नवादा फोटो: अकबरपुर में जब्त अवैध कोयला लदे ट्रक के साथ खान निरीक्षक व स्थानीय पुलिस। - खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गयी विभिन्न जगहों पर छापेमारी - अवैध बालू खनन, परिवहन व भंडारण के आरोप में बालू लदे छह ट्रैक्टर जब्त कार्रवाई नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के आरोप में खनन टीम व पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर की गयी छापेमारी में अवैध रूप से कोयला का परिवहन कर रहे दो ट्रकों समेत आठ वाहनों को जब्त कर लिया गया। इनमें बालू लदे छह ट्रैक्टर शामिल हैं। गुप्त सूचना पर संयुक्त खनन टीम द्वारा छापेमारी की गयी। कुई मामले में वाहनों के चालकों व मालिकों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जबकि अधिकांश पर अवैध खनन, पर...