अवैध कोयला लदी दो बाइक जब्त
धनबाद, मई 25 -- बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत मां अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग परियोजना स्थल से रविवार को सीआईएसएफ ने कोयला लदे दो बाइकों को जब्त किया। दोनों बाइकों पर बोरे में भरकर कोयला ले जा रहे लोग बल के जवानों को देखकर वहां से भाग गए। सीआईएसएफ ने दोनों बाइक को जब्त कर बाघमारा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ ने अवैध कोयला व 6 बाइक जब्त किया यह भी पढ़ें- कोयला खदानों में अवैध गतिविधियों पर लगेगी लगाम यह भी पढ़ें- सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में डीजल चोरी की साजिश विफल, कई सामान बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.