देवघर, जून 21 -- सारठ। सारठ थानांतर्गत पथरड्डा ओपी क्षेत्र के केराबांक गांव के निकट जंगल झाड़ियों में संचालित अवैध कोयला डिपो में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 50 टन अवैध कोयला जब्त किया है। सारठ एसडीपीओ मो. मुजीबुर रहमान ने गुप्त सूचना के आधार पर ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम समेत अन्य पुलिस के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 50 टन अवैध कोयला बरामद किया। इस दौरान पुलिस को मामले से जुड़े कोल माफियाओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती बरतते हुए कार्रवाई की गयी। बताया जा रहा है कि कोयला माफियाओं द्वारा चितरा कोलयरी से अवैध रूप से कोयला डिपो में डंप किया जाता था उसके बाद बिहार के लखीसराय व जमुई आदि इलाकों में ट्रक व हाईवा से भेजा जाता था। एसडीपीओ ने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला डिपो से कोयला...