धनबाद, अप्रैल 3 -- कतरास/सिजुआ, प्रतिनिधि। बाघमारा अनुमंडल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को सख्त अभियान चलाया। सदर एसडीएम लोकेश बारंगे के नेतृत्व में कतरास थाना क्षेत्र के लकड़का स्थित कतरी नदी किनारे, गजलीटांड़, रामकनाली सूर्य मंदिर क्षेत्र और तेतुलमारी के खास सिजुआ समेत आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध कोयला और वाहनों को जब्त करने तथा अवैध मुहानों की भराई कराने का निर्देश दिया गया। एसडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी अवैध मुहानों को पूरी तरह बंद कर फोटो व वीडियो के साथ रिपोर्ट सौंपें। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई में लापरवाही या खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और 100 प्रतिशत अभियान सुनिश्चित किया जाए। अभियान में माइनिंग विभाग, बाघमारा अंचल अधिकारी गिरजनंद किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.