धनबाद, जून 7 -- कुमारधुबी, प्रतिनिधि। दुधियापानी गांव में कोयला का अवैध खनन को लेकर शनिवार के शाम दो पक्ष आमने सामने हो गये। लाठी डण्डे चले और पत्थर बाजी हुई। जिसमें एक पक्ष के नाबालिग लड़की को चोट आयी है। वह स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती हैं। एक पक्ष के लोगों ने गलफरबाड़ी ओपी पहुंच हंगामा किया और कोयला चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि कुछ महिलायें गांव के समीप कोयले का अवैध खनन का विरोध किया और घर चली आयी। कुछ देर बाद कोयला चोरों का गुट विरोध करने वाले का घर पहुंचा और महिला व बच्चों की पिटाई कर दी। जिससे एक बच्ची को चोट आयी है और निजी अस्पताल में भर्ती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग कोयले का अवैध खनन कर रहे हैं। जिससे गांव को खतरा है। इसका विरोध किया तो मारपीट की। ग्रामीणों ने कमल राय, संतोष राय व अन्य ...