धनबाद, फरवरी 1 -- बरोरा। कोयला चोरों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एएमपी कोलियरी प्रबंधन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। चिटाही धाम रोड के समीप मुराईडीह नॉर्थखास बरगद पेड़ के पास अज्ञात कोयला चोरों द्वारा अवैध खनन के लिए खोले गए दो मुहानों को डोजरिंग कर पूरी तरह भर दिया गया। यह कार्रवाई सीआईएसएफ और बरोरा पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई, ताकि किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। जानकारी के अनुसार, कोलियरी प्रबंधन को मुराईडीह के पास अवैध मुहाने खोले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। रविवार को प्रबंधन की टीम भारी मशीनों (डोजर) के साथ मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय बरोरा थाना की पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेरे रखा। इसके बाद दोनों मुहानों को मिट्टी और पत्थरों से भरकर सील कर दिया गया।चोरो...