अवैध कोयला खनन की सीबीआई जांच की मांग
धनबाद, जुलाई 7 -- धनबाद। भाकपा माले के धनबाद जिला सचिव बिंदा पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कोयलांचल में बढ़ती अवैध कोयला चोरी और खनन पर जताई गई चिंता का स्वागत किया। बयान जारी कर पासवान ने कहा है कि गृह मंत्री का यह निर्देश पहले आना चाहिए था। देर से ही सही यह सकारात्मक पहल है। पासवान ने गृह मंत्री से मांग की कि धनबाद में लंबे समय से चल रहे अवैध कोयला उत्खनन और कोयला चोरी की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका आरोप है कि कोयला चोरी यहां संगठित उद्योग का रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि जांच में शामिल जनप्रतिनिधियों, कोयला माफियाओं और अन्य दोषियों पर कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- कोयला चोरी की हर दिन मॉनिटरिंग हो: प्रवीण उनकी अवैध संपत्तियों की जांच कर जब्त करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.