लातेहार, अक्टूबर 5 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड के ओझा टांडी गांव के समीप सोमवार की अलसुबह कोयला चोरी और अवैध रूप से कोयला जमा किए जाने की सूचना पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीसीएल व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने पांच हाईवा वाहनों को जब्त करते हुए करीब 250 टन कोयला बरामद किया। बताया गया कि सूचना मिली थी कि रात के समय हाईवा के माध्यम से कोयला डंप से कोयला चोरी कर जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से जमा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने ओझा टांडी के समीप कार्रवाई की। सीआईएसएफ की टीम को देखते ही वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण वाहनों को मौके से निकालना भी मुश्किल था। सीआईएसएफ की टीम ने सभी पांच हाईवा वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बालूमाथ थाना को स...