हापुड़, जून 25 -- लखनऊ में हाल ही में कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद क्षेत्र के अधिकारी भी सतर्क हो गए है। क्षेत्र में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा एवं वैधता की जांच के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए टीम का गठन किया है। गत दिनों लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लगने से 14 सकी मौत हो गई थी। जिसके बाद अधिकारियों ने भी कोचिंग सेंटरों के दस्तावेज जांच के लिए टीम गठित कर दी है। गठित टीम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करेंगी। जांच के दौरान फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र, भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- सात और कोचिंग सेंटर सील इसके अलावा कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता औ...