गौरीगंज, जून 27 -- अमेठी। संवाददाता जिले में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अवैध कोचिंग सेंटरों पर अब प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग का शिकंजा कसने जा रहा है। विभाग ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे संस्थानों की जांच कराने का निर्णय लिया है। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस जारी करने के साथ ही उन्हें बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिना निबंधन चल रहे कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की तैयारीअवैध कोचिंग सेंटरों की स्थिति माध्यमिक शिक्षा विभाग के अभिलेखों में जिले के केवल छह कोचिंग सेंटर ही पंजीकृत हैं, जबकि लगभग हर कस्बे और नगर क्षेत्र में दर्जनों संस्थान संचालित हो रहे हैं। इनमें से अधिकांश बिना पंजीकरण के ही छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं। कई संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षित भवन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी...