हरदोई, फरवरी 3 -- बिलग्राम। कस्बे में संचालित अवैध कोचिंग सेंटरों को लेकर शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता युवा अधिवक्ता राहुल कुमार ने कहा कि इस तरह अव्यवस्थित कोचिंग सेंटर छात्रों की जान और संपत्ति के लिए गंभीर खतरा हैं। किसी भी आपात स्थिति में निकासी के पर्याप्त साधन न होने से बड़ी दुर्घटना की आशंका है। राहुल कुमार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की है कि बिलग्राम कस्बे में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों की स्थलीय जांच कराई जाए, जो सेंटर बिना एनओसी या बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित पाए जाएं। उनके खिलाफ नियमानुसार तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत में बताया गया है कि कस्बे के विभिन्न इलाकों में कई कोचिंग सेंटर बिना अनापत्ति प्रमाण-पत्र के स...