अवैध कॉलोनी पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर
रुद्रपुर, जून 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने भूरारानी क्षेत्र में करीब सात एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीनों से सभी अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन के निर्देश पर गुरुवार को भूरारानी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। पदम सिंह, गिरीश जोशी, राजेंद्र सिंह कनवाल एवं इंद्र सिंह कनवाल द्वारा लगभग सात एकड़ भूमि पर बिना स्वीकृति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, कर्मचारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण कार्यों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि संबंधित लोगों को पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.