बिजनौर, जून 12 -- अवैध रूप से विकसित कॉलोनी पर प्रशासन का चाबुक चल गया। पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से विकसित दो कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया है। राजस्व टीम को देख कॉलोनाइजर मौके से फरार हो गए। गुरूवार को एसडीएम के आदेश पर विनियमित क्षेत्र व राजस्व विभाग की टीम ने अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। आरोप है कि कॉलोनाइजरों ने रामलीला ग्राउंड व फायर स्टेशन के पास अवैध कॉलोनी को विकसित किया गया था। कॉलोनाइजरों ने नोटिस जारी करने के बावजूद भी कॉलोनी में निर्माण कार्य जारी रखा। एसडीएम के आदेश पर पहुंची टीम ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी से दोनों कॉलोनी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद अवैध रूप से कालोनी विकसित कर रहे कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। टीम के देख कॉलोनाइजर मौके से फरार हो गए। कृषि भूमि में काटी गई कॉलोनी...