फरीदाबाद, मार्च 23 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के कारण मास्टर प्लान-2031 का स्वरूप बिगड़ गया है। इससे शहर का योजनाबद्ध विकास प्रभावित हुआ है। बुनियादी सुविधाओं और बड़े निवेश की संभावनाओं पर भी असर पड़ रहा है। नतीजतन, पर्याप्त जगह के अभाव में निजी कंपनियां निवेश नहीं कर पा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2010 के बाद फरीदाबाद जिले में अवैध कॉलोनियों का तेजी से विस्तार हुआ है। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। जिसमें एक हजार से अधिक अवैध कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं। यह रिपोर्ट सरकार को भेजी जा चुकी है। मामला तब उजागर हुआ जब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई और अदालत ने सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट में सामने आया कि सबसे अधिक अवैध कॉलोनियां ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में विकसित हुई हैं...