गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- गाजियाबाद। जीडीए ने मंगलवार को डासना और मसूरी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने 23 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल से अधिक में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। मौके पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन मौजूद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। जीडीए जोन तीन की प्रवर्तन टीम मंगलवार को डासना मसूरी के देहात क्षेत्र में पहुंची। टीम ने डासना में सुभान द्वारा करीब तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। इसके बाद टीम ने पवन चौधरी व इस्लाम द्वारा डासना के कुशलिया में करीब पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...