गाज़ियाबाद, फरवरी 12 -- अवैध कॉलोनियों की पहचान अब आसान होगी। इन कॉलोनियों को काटने वाले बिल्डरों से लोगों को बचाने के लिए प्राधिकरण ऐसी कॉलोनियों के बाहर अवैध कॉलोनी का बोर्ड लगाएगा। शासन अवैध कॉलोनियों के काटे जाने और इनके विकसित होने से सख्त नाराज है। पिछले दिनों जीडीए उपाध्यक्ष ने भी अवैध कॉलोनियां काटकर लोगों को धोखा देने वाले बिल्डरों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी जताई। इसके बाद प्रवर्तन जोन प्रभारियों को अवैध कॉलोनियों व निर्माण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ताकि लोगों को अवैध कॉलोनियों की पहचान आसानी से हो जाए, इसके लिए अवैध कॉलोनियों के बाहर बोर्ड लगाए जाए। अब बोर्ड लगाने का काम शुरू होगा। इन बोर्ड पर कॉलोनी के अवैध होने के बारे में लिखा जाएगा। साथ ही सील की गई इमारतों पर भी पीले रंग से लिखा जाएगा। ताकि लोग इनके च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.