फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की योजना तैयार की है, जिसके तहत निगम सोशल मीडिया पर अवैध कॉलोनियों और बिना मंजूरी वाले प्लॉट-फ्लैट के विज्ञापन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे ऐसे भ्रामक विज्ञापनों की लगातार निगरानी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सख्त कार्रवाई की योजना निगम आयुक्त ने बताया कि निगम के संज्ञान में आया है कि शहर में कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट और फ्लैट बेचने के विज्ञापन चला रहे हैं। इन विज्ञापनों में लोगों को कम कीमत और आकर्षक सुविधाओं का लालच देकर निवेश के लिए प्रेरित किया ...