गाज़ियाबाद, अप्रैल 19 -- -विजयनगर में कूड़ा शुल्क वसूलने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने महिलाओं से अवैध वसूली की थी -नगर निगम ने संबंधित कंपनी को पीड़ित महिलाओं का शुल्क जमा करने के लिए कहागाजियाबाद, दीपक सिरोही। विजयनगर जोन में कूड़ा शुल्क वसूलने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने महिलाओं से अवैध वसूली की थी। नगर निगम ने संबंधित कंपनी को पीड़ित महिलाओं का शुल्क जमा करने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।निगम शहर के सभी 100 वार्डों से कूड़ा उठान करा रहा है। निगम ने कूड़ा शुल्क वसूलने का काम निजी कंपनी को दे रखा है। कंपनी के कर्मचारी वार्डों में जाकर लोगों से कूड़ा शुल्क वसूलते हैं। विजयनगर जोन के वार्ड 27 और सात में कंपनी के तीन कर्मचारियों ने कई महिलाओं से अवैध वसूली की थी।उनसे कूड़ा शुल्क ...