नोएडा, मई 25 -- हिन्दुस्तान असर ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वैदपुरा गांव के पास अवैध कॉलोनियों को प्राधिकरण की सीवर लाइन से जोड़ने पर सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच कालोनियों की सीवर लाइन को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। इस दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस और प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

अवैध कॉलोनियों की स्थिति प्राधिकरण अवैध कालोनियों में किसी भी तरह की सुविधा मुहैया नहीं कराता है। वैदपुरा और सादुल्लापुर गांव के पास अवैध रूप से बनी दस से अधिक कॉलोनियों को सीवर लाइन से जोड़ दिया गया था। आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने 22 मई के अंक में अवैध कॉलोनी सीवर से जोड़ीं शीर्षक से इस मुद्दे को उठाया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लिया। सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर स...