अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, गुमटी और छप्पर हटाए गए
कौशाम्बी, मई 15 -- नगर पंचायत चरवा के वार्ड संख्या एक राम विश्राम नगर डाकखाना के पास सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से रखी गई गुमटी और छप्परों को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही। नगर पंचायत प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि राम विश्राम नगर में कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर अस्थायी ढांचे बनाकर कब्जा कर लिया है, जिससे रास्ता और आसपास की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। शिकायतों के सत्यापन के बाद राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके। इस अभियान में नायब तहसीलदार संजय कुमार और अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.