सीतापुर, मार्च 7 -- बिसवां, संवाददाता। तालाबों पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर प्रशासन सख्त है। फर्जी रिपोर्ट लगाने के कारण लेखपाल शिवम सिंह को निलंबित किया गया है। तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तालाब में अवैध कब्जे की शिकायत पूर्व में प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान शिकायत पर गलत आख्या लगाए जाने की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल शिवम को निलंबित करने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...