मुजफ्फरपुर, जून 26 -- मुजफ्फरपुर। सड़क पर सजतीं दुकानों और ऑटो पार्किंग ने शहर में जाम की समस्या को बेनिजात बना दिया है। इसके कारण लोग रोज दुश्वारियों का सामना करते हैं। इनका कहना है कि खानापूर्ति तक सीमित अतिक्रमण हटाओ अभियान के कारण ही कार्रवाई के चंद घंटों बाद फिर से सड़कों पर दुकानें लग जाती हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सब्जी, फल आदि दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन तैयार करना था, ताकि फुटपाथी दुकानों को वहां शिफ्ट कर यातायात को सुचारू किया जा सके। वेंडिंग जोन के लिए छह जगह भी चिह्नित की गई, लेकिन एक को भी विकसित कर चालू नहीं किया जा सका। लोग अतिक्रमण से जाम की समस्या का स्थायी हल चाहते हैं। ट्रैफिक में सुधार के लिए स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत बैरिया गोलंबर से स्टेशन रोड तक के इलाके को स्पाइनल रोड के रूप में विकसित किया गया। लेकिन, स...