बांदा, जून 7 -- अतर्रा। थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लान में भूमिधरी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर मारपीट हो गई। पीड़िता सपना देवी पत्नी सोबरन सिंह ने तहरीर देकर कई लोगों पर रात के समय उसकी जमीन पर जबरन गिट्टी डलवाकर कब्जा करने तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 28 मई की रात में ग्राम प्रधान की सहमति से रामबिहारी, घनश्याम, रामदुलारे, फूलचंद्र, देशराज, शिवधनी, नीरज, लल्लू, विजयपाल सहित अन्य लोगों ने एकजुट होकर उनकी भूमि पर गिट्टी डलवा दी थी। मौके पर पहुंची और विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- मरघट की जमीन पर तार फेसिंग का काम रुकवाया आरोप है कि तुलसा पत्नी रामबिहारी एवं शिवकुमारी पत्नी रामदुलारे ने डंडों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। प...