संभल, फरवरी 12 -- ्र, संवाददाता। नगर पंचायत नरौली कस्बा स्थित मोहल्ला बंजारी कुआं में 285 वर्ग मीटर भूमि पर बने दारुल उलूम मदरसे को गिराने की कार्रवाई बुधवार को शुरू कर दी गई। प्रशासन के अनुसार यह निर्माण अवैध रूप से किया गया था। कार्रवाई से पहले एहतियातन मदरसे को खाली करा लिया गया था। प्रशासन की टीम बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। दो बुलडोजर बाहरी दीवारों को तोड़ने में लगाए गए। अधिकारियों ने बताया कि मदरसे के अलावा खाद के गड्ढे और रास्ते की जमीन पर बने 8 से 10 मकानों को भी नोटिस दिया गया है। इन मकानों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अवैध पाए जाने पर उन्हें भी गिराया जाएगा। कार्रवाई के दौरान एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी, नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर और सीओ चंदौसी मनोज कुमार सिंह मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस...