गाज़ियाबाद, जून 24 -- -जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को दिए निर्देश, भूमाफियाओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के आदेश गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जिले में सरकारी और निजी भूमि पर अवैध कब्जों की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। अब अवैध कब्जों से संबंधित मामलों की सुनवाई सीधे उप जिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालयों में की जाएगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भूमि कब्जे की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लिया जाए और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने और कब्जाधारियों...