रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। शाहबाद के नरेंद्रपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण पर विवाद तेज हो गया है। ग्राम प्रधान पति राधेश ने हल्का लेखपाल सुमित सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहसीलदार से शिकायत की है। राधेश का आरोप है कि एक व्यक्ति तहसीलदार न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए लेखपाल की मिलीभगत से ग्राम समाज की जमीन पर मकान बना रहा है। इस मामले में न्यायालय ने पहले भी आरोपी पर जुर्माना लगाया था लेकिन निर्माण कार्य जारी है। लेखपाल सुमित सक्सेना ने सभी आरोप खारिज करते हुए प्रधान पति पर पलटवार किया। उनका कहना है कि जिस भूमि को ग्राम समाज की बताया जा रहा है, वह नवीन परती है और उस पर पहले से आठ मकान बने हैं। लेखपाल ने राधेश पर हफ्तेभर पहले हुए अवैध मिट्टी खनन की रिपोर्ट न दर्ज कराने का भी आरोप लगाया। राधेश ने मिट्टी खनन के...