सुल्तानपुर, मई 7 -- सुलतानपुर,संवाददाता। शहर की बेशकीमती भूमि पर अवैध निर्माण कराकर कब्जा करने की होड़ मची है। लक्ष्मणपुर पुलिस चौकी के पीछे भू-माफियाओं ने बैनामे की भूमि पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों ने कर न्याय मांगा। लेकिन जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली। इस पर गुरुवार को लक्षमणपुर के नागरिकों का गुस्सा फूट गया। नागरिक बैनामे की भूमि कब्जे के विरोध में सड़क पर उतर आए। नगर के आजाद सेवा समिति के सदस्य श्याम नारायाण पाण्डेय ने शहर के लक्ष्मणपुर में भूमि का बैनामा लिया था। जिस पर नरायनपुर गांव के कुछ लोगों ने अपने सहयोगियों के साथ कब्जा कर लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत जिले के उच्चाधिकारियों से किया था। लेकिन दफ्तरों का चक्कर लगाने के बाद न्याय नहीं मिलने पर आजाद सेवा समिति के पदाधिकारी सड़क पर उतर आए। कलेक्ट...