सोनभद्र, अप्रैल 26 -- अनपरा,संवाददाता। डीएवी अनपरा परिसर में अवैध कब्जे से पठनपाठन अवरुद्ध होने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने सीओ पिपरी को जांच करा कर शीघ्र अवैध कब्जा हटावाने को निर्देशित किया है। राज्यमंत्री ने उनसे मिलने गये स्कूल प्रबन्धन व शिक्षकों को भी आश्वासन दिया कि अवैध कब्जों को लेकर प्रदेश सरकार बेहद सख्त है । उनकी शिकायत पर प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा। इससे पूर्व राज्यमंत्री को सौंप ज्ञापन में स्कूल के शिक्षकों ,प्रधानाचार्य एवं अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय भवन का निर्माण जिस ठेकेदार को दिया गया था उसने अवैध रूप से परिसर में कब्जा कर लिया है। यह भी पढ़ें- सामुदायिक भवन से हटेगा अवैध कब्जा हालांकि बाद में 16 फरवरी तक अवैध कब्जा हटा कर विद्यालय को सुपुर्द करने का लिखित पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.